Front Desk Architects and Planners Forum
चतुर्विध संघ - Printable Version

+- Front Desk Architects and Planners Forum (https://frontdesk.co.in/forum)
+-- Forum: जैन धर्मं और दर्शन Jain Dharm Aur Darshan (https://frontdesk.co.in/forum/forumdisplay.php?fid=169)
+--- Forum: Jainism (https://frontdesk.co.in/forum/forumdisplay.php?fid=119)
+--- Thread: चतुर्विध संघ (/showthread.php?tid=2368)



चतुर्विध संघ - scjain - 04-17-2018

चतुर्विध  संघ :-
चतुर्विध संघ के ४ भेद होते हैं
- भगवान अरिहंत देव की दिगम्बर अवस्था को धारण करने वाले भिक्षु कहलाते है |उनके अनगार, यति, मुनि और ऋषि ये भेद होते है |
- जो उपशम श्रेणी तथा शप क श्रेणी में विराजमान है,उन्हे यति कहते है |
- अवधिज्ञानी , मन:पर्ययज्ञानी और केवलज्ञानियो को मुनि कहते है |
- जिन्हे ऋद्धियाँ प्राप्त हो चुकी हो ,उन्हे ऋषि कहते है 

ऋषि चार प्रकार के होते है :- राजर्षि ,ब्रह्मर्षि, देवर्षि, और परमर्षि के भेद से ऋषि चार प्रकार के होते है |
राजर्षि - - जिन्हे विक्रिया ऋद्धि और अक्षीण ऋद्धि प्राप्त हो चुकी हो ,उन्हे राजश्री कहते है |
ब्रह्मर्षि - बुद्धि और औशधि ऋद्धि को धारण करने वाले को ब्रह्मर्षि कहते है |
देवर्षि - आकाशगामिनी ऋ द्धि को धारण करने वाले को देवर्षि कहते है |
परमर्षि - केवलज्ञानी को परमर्षि कहते है |
- साधारण साधुओं को अनगार कहते है |