ये है मच्छरों को दूर भगाने वाले दस घरेलू पौधे :-
#1

ये है मच्छरों को दूर भगाने वाले दस घरेलू पौधे :-



1.  रोज़मेरी अपने आप में एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है| रोजमेरी के पौधे 4-5 फ़ीट तक लम्बे होते हैं और इनके नीले फूल होते हैं| गर्म मौसम में ये बढ़ते हैं| सर्दी के मौसम में ये नहीं बचते हैं और इन्हे गर्मी की जरुरत होती है| इसलिए रोजमेरी को गमले में उगाएं और सर्दियों में इन्हे घर के अंदर रखें| रोजमेरी का इस्तेमाल मौसमी कुकिंग के लिए भी होता है|

2. सिट्रोनेला ग्रास मच्छरों को दूर करने का अच्छा स्त्रोत है| यह 2 मीटर तक बढ़ती है और इसके फूल लॅवेंडर जैसे रंग के होते हैं| इस ग्रास से निकलने वाला सिट्रोनेला ऑयल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स, लैम्प्स आदि हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है| सिट्रोनेला ग्रास डेंगू पैदा करने वाले मच्छरों (एडीज एजिप्टी) को भी दूर करती है| मच्छरों को दूर करने के लिए सिट्रोनेला ऑयल को बगीचे में जलने वाली कैंडल्स और लालटेंस में छिड़क दें| सिट्रोनेला ग्रास में जीवाणु रहित तत्व (एंटी- फंगल प्रॉपर्टी) भी मौजूद हैं| सिट्रोनेला ग्रास स्किन के लिए भी सुरक्षित है और लम्बे समय तक भी असरकारक है| इसके साथ ही यह किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुंचाता है|   


3. लेमन बाम भी मच्छरों को दूर रखता है| लेमन बाम तेजी से बढ़ता है और इसे कमरे में रखना होता है| लेमन बाम की पत्तियों में सिट्रोनेला की अधिकता होती है| कई कमर्शियल मॉस्किटो रिपलियंट्स में इसका इस्तेमाल होता है| लेमन बाम की कुछ किस्मों में 38 प्रतिशत तक सिट्रोनेला की मात्रा होती है| मच्छरों को दूर रखने के लिए इसे बाड़े में उगाएं| मच्छरों से लड़ने के लिए आप लेमन बाम की पत्तियों को रगड़कर स्किन पर भी लगा सकते हैं|

4.  तुलसी का पौधा भी एक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है| तुलसी एक ऐसी जड़ी बूटी है जो कि बिना दबाये ही अपनी खुशबु फैलाता है| मच्छरों को दूर रखने के लिए तुलसी को गमले में उगाएं और घर के पिछवाड़े रखें| आप तुलसी की पत्तियों को मसलकर त्वचा पर भी रगड़ सकते हैं| खाने को जायकेदार बनाने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है| आप किसी भी किस्म की तुलसी उगा सकते हैं लेकिन दालचीनी तुलसी, नीम्बू तुलसी और पेरू तुलसी अपनी तेज सुगंध के कारण ज्यादा उपयोगी है|


5.  मच्छरों को दूर रखने के लिए लैवेंडर एक शानदार पौधा है| लैवेंडर आसानी से उग जाता है क्यों कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है| यह 4 फ़ीट की हाइट पर उगता है और इसे सूर्य की धूप की आवश्यकता होती है| केमिकल फ्री मॉस्किटो सोल्युशन बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर लगा सकते हैं| मच्छरों पर नियंत्रण करने के लिए इस पौधे को बैठने की जगह लगाएं| इन्हें दूर रखने के लिए लैवेंडर ऑयल को गर्दन, कलाई और घुटनों पर भी लगा सकते हैं|


6.  नीम का पौधा एक बेहतर मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है| इसमें कीड़ों मकोड़ों और मच्छरों को दूर रखने का तत्व मौजूद है| बाजार में नीम बेस्ड अनेकों मॉस्किटो रिप्लीयन्ट और बाम उपलब्ध हैं| मच्छरों को भगाने के लिए आप अपने बाड़े में नीम उगा सकते हैं| आप नीम की पत्तियों को जला सकते हैं या नीम का तेल केरोसीन लैंप और सिट्रोनेला फ्लेर्स में इस्तेमाल कर सकते हैं| मच्छरों को दूर भगाने के लिए आप स्किन पर नीम का तेल भी रगड़ सकते हैं| नीम के मॉस्किटो रिप्लीयन्ट तत्व मलेरिया की रोकथाम के लिए भी उपयोगी है|


7. हॉर्समिंट भी मच्छरों को दूर करने में मददगार है| यह एक बारहमासी पौधा है जिसे किसी विशेष देखभाल की जरुरत नहीं है| इसकी गंध सिट्रोनेला जैसी ही होती है| ये पौधे गर्म मौसम में और रेतीली मिटटी में उगते हैं| इनके फूल गुलाबी होते हैं| अपने ऑयल में मौजूद थाइमोल जैसे एक्टिव इंग्रीडेंट के कारण ये कवक और बैक्टीरियानाशी हैं| बुखार के इलाज में भी इनका इस्तेमाल होता है


8. एग्रेटम प्लांट भी एक अच्छा मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है| इस प्लांट के फूल हल्के नीले और सफ़ेद होते हैं जो कौमारिन पैदा करते हैं| कौमारिन एक भयंकर गंध है जो मच्छरों को दूर रखती है| कौमारिन का इस्तेमाल कमर्शियल मॉस्किटो रिप्लीयन्ट और परफ्यूम इंडस्ट्री में होता है| एग्रेटम को स्किन पर ना रगड़ें क्यों कि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि स्किन के लिए नुकसानकारी हैं| ये गर्मियों के दौरान सूर्य की पूरी और आंशिक रौशनी में खिलते हैं|


9. कैटनिप एक औषधि है जो पोदीने जैसी होती है| हाल ही में इसे भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट माना गया है| हाल ही में किये गए अध्ययन के अनुसार ये डीईईटी से 10 गुना ज्यादा असरकारक है| यह एक एक बारहमासी पौधा है जो धूप में और आंशिक छायां में बढ़ता है| इसके फूल सफ़ेद और लॅवेंडर कलर के होते हैं| मच्छरों को दूर रखने के लिए इसे घर के पिछवाड़े या छत पर उगाएं| बिल्लियों को इसकी सुगंध अच्छी लगती है इसलिए बाड़ लगाकर इसका बचाव करें| इसकी मसली हुई पत्तियां या इसका लिक्विड स्किन पर लगा सकते हैं|


10.गेंदें के फूलों में एक गंध होती है जो इंसानों और मक्खी - मच्छरों को पसंद नहीं आती है| ये पौधे 6 इंच से 3 फ़ीट तक बढ़ते हैं| गेंदें के पौधे अफ्रीकन और फ्रेंच दो तरह के होते हैं ये दोनों ही मॉस्किटो रिप्लीयन्ट हैं| गेंदें के पौधे अब्जियों के पास ही उगाये जाते हैं क्यों कि ये एफिड्स और अन्य कीड़ों को दूर रखते हैं| गेंदे के फूल पीले से डार्क ऑरेंज और लाल रंग के होते हैं| चूँकि ये सूरज की रौशनी में बढ़ते हैं इसलिए छायां में इनकी ग्रोथ रूक जाती है| मच्छरों को दूर रखने के लिए इन्हे बाड़े में, पोर्च में या बगीचे में उगाएं|
Reply


Forum Jump:


Users browsing this thread: 1 Guest(s)