उपसर्ग विजेता
#1

उपसर्ग विजेता
प्रश्न - वे कौन ऋषि थे, जिन्हें बांधकर ४८ ताले में बंद रखा गया?
उत्तर - वे परम ऋषि घोर उपसर्ग विजयी मानतुंगाचार्य थे।


प्रश्न - वे कौन ऋषि थे, जिनके सिर पर सिगड़ी जलाई गई थी?
उत्तर - वे परम तपस्वी गजकुमार मुनि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे, जिन्हें गरम-गरम आभूषण पहनाये गए थे?
उत्तर - वे वीतरागी संत पांचों पांडव मुनि थे।

प्रश्न - वे कौन संत थे जिनने मुनियों का उपसर्ग दूर किया था?
उत्तर -वात्सल्य भाव से ओतप्रोत वे संत विष्णुकुमार मुनि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनिराज थे जिन्हें भस्मक व्याधि हो गई थी?
उत्तर - वे महामुनि समंतभद्र मुनिराज थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे जिन्हें ३ दिन तक स्यालनी खाती रही?
उत्तर - वे परम तपस्वी सुकुमाल मुनि थे।

प्रश्न - वे कौन वीतरागी थे जिनके गले में मरा हुआ सर्प डाला गया था?
उत्तर - वे सच्चे वीतरागी यशोधर ऋषि थे।

प्रश्न - वे कौन ऋषि थे जिन्हें सिंह ने भक्षण किया था?
उत्तर - वे सुकौशल ऋषि थे।

प्रश्न - वे कौन ऋषि थे जिनकी परीक्षा लेने देव आये थे?
उत्तर - वे परम निस्पृही सनत्कुमार ऋषि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे जिन्हें वन देवताओं ने आहार दिया?
उत्तर -वे परम गुरु भक्त चंद्रगुप्त मुनि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे जिन्होंने धर्म की रक्षा हेतु बौद्धों से विवाद किया?
उत्तर - वे धर्मप्रभावक अकलंकदेव सूरि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे जिनका उपसर्ग राम-लक्ष्मण ने दूर किया?
उत्तर - वे उपसर्ग विजेता कुलभूषण और देशभूषण मुनि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे जो शादी के एक दिन बाद ही दीक्षित हो गये?
उत्तर - वे निर्मोही जंबूस्वामी महामुनि थे।

प्रश्न - वे कौन मुनि थे जिनके क्रोध से द्वारिका जली थी?
उत्तर - वे द्वीपायन मुनि थे।

प्रश्न - अंजना को २२ वर्ष तक पति वियोग क्यों सहन करना पड़ा?
उत्तर - क्योंकि पूर्वभव में अंजना कनकोदरी रानी थी, उसने सौत की ईष्र्या से मात्र २२ घड़ी जिनप्रतिमा को बावड़ी में डालकर अपमान किया था।
Reply


Forum Jump:


Users browsing this thread: 1 Guest(s)