ऑर्डिनरी पोर्टलँड सीमेंट - OPC Cement
#1

ऑर्डिनरी पोर्टलँड सीमेंट - भाग १
(पदार्थ वैज्ञानिक विशेषताएँ - फिजिकल प्रॉपरटीज)
Taken from : Ambuja Technical  Literature Series -17


१.० सीमेंट का चुनाव

आर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (ओ. पी. सी.) का चुनना उपभोक्ताओं के ऊपर आधारित रहता हैं । उपभोक्ताओं को सीमेंट खरीदने के समय निम्नलिखित मुद्दों की ओर ध्यान देना चाहिए १.१ ओ. पी. सी. का उत्पादन स्थान / कारखाना या ब्रांड

सीमेंट में मिलावट की बहुत संभावना होती हैं। इसलिये सीमेंट विश्वसनीय जगह से खरीदना बेहतर हैं। प्रमाणित स्टॉकिस्ट तथा रिटेल दुकानों की लिस्ट सीमेंट बनानेवाली कंपनियों के पास उपलब्ध होती हैं।

ओ. पी. सी. खरीदते समय मान्यता प्राप्त / विश्वास योग्य ब्रांड चुनना चाहिए। इनकी क्वालिटी एक

समान होती हैं और उनके गुणों में ज्यादा फर्क होने की संभावना कम होती हैं। ओ. पी. सी. की बोरी के ऊपर उसकी ग्रेड साफ लिखी हुई होती हैं। अपने देश में 53 ग्रेड की

१.२ ओ. पी. सी. की ग्रेड या ताकत

सीमेंट सबसे उंची ग्रेड की सीमेंट उपलब्ध हैं। अन्य कम ग्रेड वाले सीमेंट 43 ग्रेड और 33

ग्रेड भी मार्केट में मिलते हैं ।

सीमेंट के गुण धर्म भारतीय मानक ब्यूरो (आय.एस.आय.) द्वारा प्रमाणित किये जाते हैं और उसे ग्रेड के अनुसार नंबर दिये जाते हैं। जैसे आय. एस. 12269-1987, 53 ग्रेड के लिये; आय. एस. 8112 1989 43 ग्रेड के लिये और आय. एस. 269-1989, 33 ग्रेड के लिये। यह ग्रेड नंबर सीमेंट की 28 दिन की ताकत के अनुसार दिये जाते हैं। सीमेंट की ताकत 28 दिन के बाद जांची जाती हैं और वह मेगा पास्कल में गिनी जाती हैं। (I मेगा पास्कल = 10.21 कि. ग्रा. / से. मी. का टेस्ट सर्टिफिकेट, सीमेंट उत्पादकों के पास मिल सकता है या इंडियन स्टैंडर्ड के अनुसार टेस्ट करके सीमेंट की ग्रेड जाँची जा सकती हैं ।

for more detail download... 
Reply


Forum Jump:


Users browsing this thread: 1 Guest(s)